दिल्ली विस्फोट को लेकर सरकार को स्पष्टता लानी चाहिए : कांग्रेस

पवन खेड़ा ने सरकार को quote करते हुए कहा कि ‘सूत्रों पर आधारित’ चुनिंदा बातें सामने रखने की बजाय तथ्यों को सामने लाना चाहिए।
Pawan Kheda
Published on: 

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में लाल किला के सामने हुए विस्फोट को लेकर सरकार की तरफ से घटना को स्पष्ट किए जाने की जरूरत है कि यह किस तरह की घटना है, क्योंकि लोगों में भय व्याप्त है।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को सामने आकर वैसी सूचनाएं साझा करनी चाहिए, जो साझा की जा सकती हैं, ताकि स्पष्टता आ सके।

उन्होंने कहा, ‘इस घटना को 18 घंटे गुजर गए हैं, अब भी हम और आप इसे धमाका बोल रहे हैं। इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह हमला था या क्या था। सरकार और दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आ रही है।’

खेड़ा ने दावा किया कि लोगों के मन में भय और चिंता व्याप्त है, क्योंकि यह घटना देश की राजधानी में हुई है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए स्पष्टता जरूरी है।’ उनका कहना था कि सरकार को ‘सूत्रों पर आधारित’ चुनिंदा बातें सामने रखने की बजाय तथ्यों को सामने लाना चाहिए।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर सोमवार शाम को धीमी रफ्तार से चल रही एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News