भारत
गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने लॉन्च किया सोया चंक्स
10 रुपए से शुरू होगी कीमत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में होंगे उपलब्ध सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने पूर्वी भारत के बाजार में गणेश सोया चंक्स और मिनी सोया चंक्स पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, इन उत्पादों का उद्देश्य रोजमर्रा के भोजन में किफायती और प्रोटीनयुक्त वनस्पति-आधारित विकल्प उपलब्ध कराना है। उत्पादों की शुरुआती कीमत 10 रुपए रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, सोया चंक्स में प्रति 100 ग्राम 53.1 ग्राम प्रोटीन और 15.4 ग्राम डाइटरी फाइबर है। इन्हें सब्जी, पुलाव, बिरयानी, स्नैक्स और अन्य भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के निदेशक देवांश मिमानी ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच पौधों से मिलने वाले प्रोटीन की मांग बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य इस श्रेणी को सुविधाजनक और किफायती बनाना है। उत्पाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में खुदरा दुकानों, आधुनिक रिटेल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक-कॉमर्स माध्यमों से उपलब्ध होंगे। कंपनी आने वाले समय में बिहार, असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों तक इसका विस्तार करने की योजना बना रही है।

