Dhanbad Bus Accident : दो बसों की भीषण टक्कर, 24 लोग घायल

भीषण बस दुर्घटना में कई लोग घायल, धनबाद में राहत कार्य जारी
AI Generated image
Published on: 

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक भीषण बस हादसा हो गया। इस हादसे में दो बसों की टक्कर में हो गई। जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए। इनमें से छह घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बांग्ला फ्लाईओवर के पास हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जामताड़ा जिले के नाला और कुंडिही क्षेत्रों से बोकारो में एक धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए लगभग 100 श्रद्धालु एक बस से जा रहे थे, तभी एक अन्य तेज गति से आ रही बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी।

घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण जीटी रोड के कोलकाता-दिल्ली लेन पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित भी हुआ था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News