

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के संकेत दिए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा- बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं की मीटिंग करने वाले थे, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि इस मीटिंग के लिए हमें हॉल नहीं मिलने में भी काफी मुश्किलें आईं ।
हॉल मिलने में आईं दिक्कतें : दीपके
दीपके कहा, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है... बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है, लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं।
दीपके ने बताया कि हॉल मालिक को कहा गया कि अगर उन्होंने सीजेपी की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा । यह सब भाजपा कर रही है । उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं... अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं...।"