हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदले, लद्दाख में नए एलजी

प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा और वरिष्ठ राजनेता पुष्पापति अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल बने, कविंदर गुप्ता लद्दाख के नये उपराज्यपाल
Kavindra gupta, Ashok Gajpati' Ashim Ghosh
Published on

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल बदले दिए हैं। प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा और वरिष्ठ राजनेता पुष्पापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

आशिम कुमार घोष ने वरिष्ठ शैक्षणिक पदों पर कार्य किया है व उच्च शिक्षा में अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में आंध्र प्रदेश और केंद्र दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जम्मू से भाजपा के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और पीडीपी-भाजपा गठबंधन काल में उन्हें उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in