BHEL ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़े खास उपकरण की आपूर्ति शुरू की

BHEL की निदेशक बानी वर्मा ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘ट्रैक्शन कन्वर्टर’ की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
BHEL ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़े खास उपकरण की आपूर्ति शुरू की
Published on: 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी BHEL ने वंदे भारत ‘स्लीपर’ ट्रेन के लिए सेमी-हाई-स्पीड ‘अंडरस्लंग ट्रैक्शन कन्वर्टर’ की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रेन की ‘असेंबल’ प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए ‘ट्रैक्शन कन्वर्टर’ कोलकाता भेजे जा रहे हैं।

क्या है यह उपकरण

‘अंडरस्लंग ट्रैक्शन कन्वर्टर’ एक प्रकार का उपकरण है जिसका उपयोग रेलवे इंजनों या ‘इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट’ ट्रेन में कर्षण प्रणाली के हिस्से के रूप में किया जाता है। इसमें कहा गया कि कंपनी के बेंगलुरु संयंत्र में इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बीएचईएल की निदेशक (आईएसएंडपी) बानी वर्मा ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘ट्रैक्शन कन्वर्टर’ की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

BHEL ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़े खास उपकरण की आपूर्ति शुरू की
केरल में कई ट्रेन हॉल्ट को मिली मंत्रालय की मंजूरी

अंडरस्लंग ट्रैक्शन कन्वर्टर

अंडरस्लंग ट्रैक्शन कन्वर्टर रेलवे में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो बिजली को ट्रेन के पहियों को घुमाने वाली मोटर के लिए सही वोल्टेज और करंट में बदलता है, जो मुख्य रूप से Tracson Transformer के साथ मिलकर काम करता है, ग्रिड से मिली AC पावर को DC में और फिर मोटर के लिए ज़रूरी थ्री-फेज AC में बदलकर ट्रेन को चलाता है, जिससे ऊर्जा की बचत और बेहतर प्रदर्शन मिलता है

BHEL ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़े खास उपकरण की आपूर्ति शुरू की
रेलवे ने स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर जताया खेद
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News