आशा भोंसले सचिन तेंदुलकर को मानती थीं क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार

ब्रेट ली के साथ गाया था गाना
Asha Bhonsle and Sachin Tendulkar
आशा भोंसले सचिन तेंदुलकर को मानती थीं क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकारचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

दिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं । शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनकी पोती जनाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की थी ।

यह बता दें कि दिग्गज गायिका आशा भोंसले का क्रिकेट से भी गहरा कनेक्शन रहा है। आशा भोंसले भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फैन रही हैं। यही नहीं आशा भोंसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ मिलकर एक गाना "You're the One for Me" बनाया था, जो फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। यह म्यूज़िक वीडियो तब शूट किया गया था, जब ब्रेट ली 2006 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारत में थे । इस गाने में ब्रेट ने जो पंक्तियां गाईं थीं, वे हैं- "हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा"

सचिन तेंदुलकर की फैन रहीं थी आशा ताई

आशा भोंसले और सचिन तेंदुलकर के बीच गहरा आपसी सम्मान भी रहा था। उन्होंने सचिन को अपने बेटे जैसा और उन सबसे विनम्र लोगों में से एक बताया है जिनसे वह कभी मिली थीं।

सचिन ने आशा भोंसले के 90वें जन्मदिन पर उनके लिए एक 'संगीतमय' नोट लिखा था

सचिन ने आशा ताई के 90वें जन्मदिन के मौके पर एक खास तरह का पोस्ट सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था जो काफी वायरल भी हुआ था। सचिन ने एक्स पर लिखा था. "प्रिय आशा ताई, इतने सालों से 'चुरा लिया है' आपकी आवाज ने जो दिल को, पर आपकी आवाज के सामने, 'दिल चीज क्या है' । आपके गानों पर तो 'गुन गुना रहे हैं भंवरे' ऐसा भी सुनने में आया है । आपका संगीत में होना, और उसकी हमारी जिंदगी में होना, सच है 'सोना रे'। 90वां जन्मदिन मुबारक हो ताई!"

बता दें कि आशा ताई सचिन को क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार कहती थीं ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in