अरुण गोविल की मांग: मस्जिदों-मदरसों में भी लगे सीसीटीवी, राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

सांसद का सुझाव: सभी धार्मिक स्थलों पर समान सुरक्षा मानकों के तहत सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हों
अरुण गोविल की मांग: मस्जिदों-मदरसों में भी लगे सीसीटीवी, राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
Published on

नई दिल्ली: भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की बृहस्पतिवार को मांग करते हुए कहा कि ये भी बड़े सार्वजनिक और सामुदायिक स्थल हैं, जहां सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि वर्तमान में देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, कॉलेजों, अस्पतालों, बाजारों और अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं।

CCTV अपराध निरोध में महत्वपूर्ण

गोविल ने कहा कि ये कैमरे पारदर्शिता, सुरक्षा और अपराध निरोध में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं, ‘‘लेकिन मस्जिदों और मदरसों में अब भी यह व्यवस्था लागू नहीं है’’ जबकि ये भी बड़े सार्वजनिक और सामुदायिक स्थल हैं, जहां सुरक्षा सुनिश्चित करना उतना ही आवश्यक है।

मक्का और मदरसों में भी सुरक्षा हेतु CCTV

उन्होंने कहा, ‘‘इस्लाम धर्म के जन्म स्थान सउदी अरब के मक्का और मदरसों में सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। यदि वहां सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था अपनाई जा सकती है तो भारत में समान सुरक्षा मानकों को लागू करने में संकोच क्यों है?’’

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह मस्जिदों और मदरसों में भी मंदिरों, स्कूलों, चर्च तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की तरह सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने के लिए समान राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने पर विचार करे। भाजपा सांसद ने कहा कि यह कदम किसी धर्म के विरूद्ध नहीं है बल्कि राष्ट्र के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के हित में होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारा राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in