श्री विजय पुरम में अमित शाह की यात्रा: सुरक्षा बढ़ी, कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी

श्री विजय पुरम में अमित शाह का दौरा: नए आपराधिक कानून पर प्रदर्शनी का उद्घाटन
Amit Shah
File Photo
Published on

श्री विजय पुरम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के वांडूर में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और समिति के सदस्य कई अन्य सांसद भी बैठक में शामिल होंगे।

शाह दोपहर में श्री विजय पुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) स्थित आईटीएफ ग्राउंड में ‘नवीन न्याय संहिता’ (नए आपराधिक कानून) पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री बाद में नेताजी स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। शाह, शुक्रवार रात को तीन दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे।

Amit Shah
बीजापुर में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 12 से अधिक नक्सली ढेर, अभियान जारी

उनका विमान श्री विजयपुरम में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित आईएनएस उत्क्रोश पर रात करीब पौने 11 बजे उतरा। उपराज्यपाल डी. के. जोशी समेत अन्य लोगों ने शाह का स्वागत किया। एक महीने से भी कम समय में यह शाह का अंडमान का दूसरा दौरा है।

उन्होंने 12 दिसंबर को वी. डी. सावरकर की प्रतिष्ठित कविता ‘सागर प्राण तलमाला’ की 116वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्वीपसमूह का दौरा किया था। अधिकारियों ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शाह चार जनवरी को यहां से रवाना होंगे।

Amit Shah
संगम की रेती पर माघ मेला शुरू, पौष पूर्णिमा स्नान के लिए 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in