आप ने राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की

याचिका भेजी उपराष्ट्रपति को
AAP
आप ने राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग कीइंटरनेट से साभार
Published on

नई दिल्ली: राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। AAP ने इस बड़े सियासी भूचाल के बाद उन 7 सांसदों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'सभी विशेषज्ञों से सलाह लेने और कपिल सिब्बल की राय जानने के बाद मैंने राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इसमें मैंने अनुरोध किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार इन सात सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त कर दी जाए। मैंने उपराष्ट्रपति और सभापति से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करें और इस पर एक निष्पक्ष फैसला दें। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले मौजूद हैं। हम यह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।'

जिन सांसदों के की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गयी है, वो 7 सांसद हैं

राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल ,हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल,विक्रम साहनी ,राजिंदर गुप्ता ।

AAP छोड़ते समय राघव चड्ढा ने कहा था, 'आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर, हस्ताक्षरित दस्तावेज स्वयं सौंपे

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in