कॉफी बना रहा था युवक, अचानक मशीन में हुआ विस्फोट, हुई मौत

कॉफी बना रहे 30 वर्षीय सुनील की मौत हो गई जबकि पास में ही खड़ा एक अन्य व्यक्ति सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
कॉफी बना रहा था युवक, अचानक मशीन में हुआ विस्फोट, हुई मौत
Published on

शाहजहांपुर: हम सब ऑफिस, शादी समारोह में कॉफ़ी मशीन से कॉफ़ी बनाकर लोगों को पीते देखा है। लेकिन जरा सोचिए अगर कॉफ़ी बनाते हुए मशीन फट गे तो क्या होगा। अमूमन हमारे आस-पास कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमे झकझोर देती है। ऐसी ही एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़ा कर दिया। शादी के समारोह में मातम छा गया।

शाहजहांपुर जिले के मदनापुर इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में अंकित नामक व्यक्ति की बहन की बारात सोमवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद से आई थी। इसी शादी समारोह में सुनील नामक व्यक्ति कॉफी बना रहा था। देर रात उसकी कॉफी मशीन तेज आवाज के साथ फट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कॉफी बना रहे 30 वर्षीय सुनील की मौत हो गई जबकि पास में ही खड़ा एक अन्य व्यक्ति सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in