चूहे ने 3 घंटे तक रोका विमान

कानपुर एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में घुस गया था चूहा
A rat stopped a plane for 3 hours.
कानपुर एयरपोर्ट पर खड़ा विमान
Published on

कानपुर : कानपुर एयरपोर्ट से एक फ्लाइट को चूहे के कारण 3 घंटे विलंब से छोड़ा गया। जानकारी हो कि कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रविवार को अपने तय समय पर दोपहर 2:10 बजे पहुंची। उसे यहां से दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरना था। उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। यात्री भी विमान में बैठ चुके थे। इसी बीच क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी। इसके बाद विमान के साथ एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

यात्रियों को नीचे उतारकर चूहों को खोजने की शुरुआत हुई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंत में चूहे को केमिकल डालकर मार दिया गया। इसके बाद फिर से यात्रियों को विमान में चढ़ाकर फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यात्रा में देरी होने पर कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। इस दौरान कई यात्रियों ने टिकट कैंसल करा दी और वापस चले गए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in