ओडिशा में पिछले 18 महीनों में 136 हाथियों की मौतः वन मंत्री

मंत्री ने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 42 हाथियों की मौत बिजली का झटका लगने से, 31 हाथियों की मौत बीमारी के कारण और चार हाथियों की मौत ट्रेन दुर्घटनाओं में हुई।
File Photo
File Photo
Published on: 

भुवनेश्वर: ओडिशा के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि अप्रैल 2024 से सितंबर 2025 के बीच बिजली का झटका लगने, रोगों, अवैध शिकार और दुर्घटनाओं सहित कई कारणों से 136 जंगली हाथियों की मौत हुई है।

मंत्री ने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 42 हाथियों की मौत बिजली का झटका लगने से, 31 हाथियों की मौत बीमारी के कारण और चार हाथियों की मौत ट्रेन दुर्घटनाओं में हुई। उन्होंने बताया कि 31 अन्य हाथियों की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई।

मंत्री ने बताया कि राज्य में मानव-हाथी संघर्ष के कारण चार हाथियों की मौत हुई और अवैध शिकार के चार मामले भी सामने आए। उन्होंने बताया कि 20 हाथियों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

खुंटिया ने सदन को बताया कि हाथियों की मौत में कथित संलिप्तता के लिए 92 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अदालतों में मुकदमा चलाया जा रहा है और ऐसे सभी मामलों की नियमित निगरानी की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News