बुलंदशहर में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास हुई घटना
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

बुलंदशहर : बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई जिससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया जिससे इससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक स्कूटी सवार को भी चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार सवार लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in