हर यात्री महत्वपूर्ण है, हर संवाद मायने रखता है : एएआई

हर यात्री महत्वपूर्ण है, हर संवाद मायने रखता है : एएआई
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : यात्रा का अनुभव केवल गंतव्य तक पहुँचने से नहीं, बल्कि यात्रा के प्रत्येक चरण से बनता है। किसी भी यात्री के लिए सुगम, सुव्यवस्थित और परेशानी-मुक्त आगमन एक सुखद यात्रा की सकारात्मक शुरुआत करता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई) प्रवेश एवं निकास मार्गों पर यातायात अनुशासन को बेहतर बनाने, वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने तथा अनावश्यक भीड़ और अवरोध को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन एवं टैक्सी सेवाओं की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को आगमन के बाद अपने गंतव्य तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यात्री आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर आवश्यक प्रबंधन उपाय किए जा रहे हैं, जिससे bottlenecks को न्यूनतम किया जा सके और यात्रियों तथा वाहनों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे।

इन सभी प्रयासों का उद्देश्य केवल यातायात को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए एक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित करना है। प्रत्येक यात्री के समय, सुविधा और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in