फ्लाइट कैंसिल हो या लगेज गुम हो, AirSewa है ना !

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 6 महीने में निपटाईं 73000 शिकायतें
हवाई यात्रियों की शिकायतों पर मंत्रालय सक्रिय
हवाई यात्रियों की शिकायतों पर मंत्रालय सक्रिय
Published on

सर्जना शर्मा,

नई दिल्ली : आप हवाई अड्डे पर हैं आपकी फ्लाइट निर्धारित समय से 2 घंटे लेट हो गयी या कुछ कारणों से रद्द कर दी गयी। आपको अगले हवाई अड्डे से कोई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी है तो आप क्या करेंगे? या कनेक्टिंग फ्लाइट में लगेज ही गुम हो गया। हवाई यात्रियों की ऐसी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पैसेंजर असिस्टेंट कंट्रोल रूम एक साल से 24x7 काम कर रहा है।

हवाई यात्री यहां कर सकते हैं किसी भी तरह की शिकायत - ईमेल - airsewa@gov.in, 011-24604283 or 011-24632987 या AirSewa के सोशल मीडिया हैंडल्स पर।

मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह एक ऐसा मंत्रालय है जो लगातार सबसे ज्यादा जनता के संपर्क में रहता है। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू उड़ान नेटवर्क है, बहुत सारी एयरलाइंस हैं। यात्रियों की समस्याओं के तुंरत समाधान के लिए सभी को एक नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है, जिसमें सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधि, हवाई अड्डों के प्रतिनिधि, DGCA, BCAS और एयरपोर्ट अथॉरिटी मंत्रालय के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। यात्री अपनी शिकायतें एयर सेवा पोर्टल, एयर सेवा ई मेल, फोन और सोशल मीडिया पर दर्ज करते हैं। पीएसीआर लगातार निगरानी व समाधान करता है। 10 दिसंबर से अब तक 73000 शिकायतों का निपटारा, समाधान किया गया। सफलता दर 98 फीसदी है।

मंत्रालय के उप महानिदेशक प्रमोद कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इंडिगो एयरलाइंस ने डीजीसीए के नियमों का हवाला देते हुए अचानक अपनी उड़ानें कम कर दी थीं। यात्री परेशान थे। तब ये कंट्रोल रूम बनाया गया था, जो अब भी जारी है। इसकी तीन स्तर पर निगरानी की जाती है संयुक्त सचिव से लेकर एएसओ स्तर के अधिकारी हर रोज कंट्रोल रूम में आते हैं, शिकायतों की समीक्षा व समाधान करते हैं।

डीजीसीए के संयुक्त महानिदेशक जे पी पांडे ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें उड़ान रद्द होने पर या यात्री द्वारा टिकट कैंसिल किए जाने की राशि वापस लेने को आती हैं। मंत्रालय की पूरी कोशिश रहती है कि यात्री को जल्द अपना पैसा वापस मिले। खोया हुआ सामान भी जल्द लौटाया जा रहा है। एक उड़ान रद्द होने पर यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था की जा रही है । पांडे ने बताया मंत्रालय अपने यात्रियों को दक्षता ,पारदर्शिता के साथ सुविधा पूर्ण यात्रा का उच्च स्तर प्रदान करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in