इमरान खान की बहनों की हिरासत 30 दिन बढ़ी

इमरान खान की बहनों की हिरासत 30 दिन बढ़ी

Published on: 

लाहौर :

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को जन सुरक्षा कानून के तहत 30 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान पिछले एक महीने से अधिक समय से लाहौर की कोट लखपत जेल में पंजाब सार्वजनिक व्यवस्था अध्यादेश, 1960 के तहत हिरासत में हैं। अलीमा खान को 20 सितंबर को हिरासत में लिया गया था, जबकि उज्मा और नोरीन को अगले दिन हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के समर्थन में लोगों को जुटाने की कोशिशों के दौरान की गई थी। पंजाब के एक सहायक महाधिवक्ता ने सोमवार को लाहौर उच्च न्यायालय को बताया कि लाहौर के उपायुक्त की सिफारिश पर सरकार ने खान की तीनों बहनों की हिरासत 30 दिन के लिए और बढ़ा दी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in