अकवान से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग में सौंपा ज्ञापन

अकवान से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग में सौंपा ज्ञापन

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर :

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति की ओर से अकवान से प्रभावित सभी किसानों को उचित मुआवजा सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी की ओर से अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास), उद्यान विभाग के उप निदेशक और मुख्य कृषि अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार किया। ज्ञापन सौंपने वाले लोगों में संगठन के जिला सचिव मंडल के सदस्य नारायण चंद्र नायक, मधुसूदन बेरा और जिला समिति के सदस्य अब्दुल मसूद, कार्तिक बेरा, स्वपन सामंत आदि शामिल थे। संगठन के नेताओं ने कहा कि हाल ही में अकवान चक्रवात ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के कृषि क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। मुख्य रूप से धान-सब्जी-पान-फूल की खेती को बहुत नुकसान हुआ है। पिछले मानसून के दौरान जिले का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया था और सभी प्रकार की खेती नष्ट हो गई थी। पिछले तीन हफ्तों में तीन चक्रवातों ''अरनाब''-''मराशु''-''अकवान'' में सभी प्रकार की खेती नष्ट हो गई है। कल मुख्यमंत्री ने सभी स्तरों के पीड़ितों को एकमुश्त मुआवजे की घोषणा की। इस संदर्भ में, हमने आज के ज्ञापन के माध्यम से अपने संगठन की ओर से इससे संबंधित कुछ मांगें उठाई हैं। जहां पानी जमा है उन सभी धान के खेतों में से जल्द पानी निकालने. वर्तमान स्थिति में धान की कटाई के काम के लिए जी राम जी परियोजना में जॉब कार्ड धारकों को शामिल करने. धान-पान-फूल-सब्जी सहित सभी कृषि फसलों की खेती से जुड़े वास्तविक पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने और अगले सीजन में वैकल्पिक धान-सब्जी-दलहन फसलों आदि के मिनी-किट की मुफ्त आपूर्ति के जाने की मांग उन लोगों ने उठाई हैl इसके अलावा सभी कृषि फसलों के लिए लिए गए कृषि ऋणों की माफ करने. सभी मुआवजा प्राप्तकर्ताओं के नामों की सूची का प्रकाशन और फसल बीमा योजना से संबंधित जटिलताओं को दूर करने के लिए भी उन लोगों ने आवाज बुलंद किया हैl वहीं दूसरी ओर किसानों की उपरोक्त मांगों पर ऑल इंडिया किसान और खेत मजदूर संघ की ओर से जिले के मुख्य कृषि अधिकारी और उद्यान विभाग के उप निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के पूर्व मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष उत्पल प्रधान और जिला नेता प्रबीर प्रधान, सोमनाथ भौमिक आदि शामिल थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News