पूर्व मिदनापुर जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निकाली रैली

हल्दिया में पुलिस द्वारा निकाली जा रही यातायात सुरक्षा रैली
हल्दिया में पुलिस द्वारा निकाली जा रही यातायात सुरक्षा रैली
Published on: 

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : पूर्व मिदनापुर जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार को हल्दिया में आयोजित इस रैली में पुलिस कर्मियों के अलावा काफी तादाद में विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा इस रैली में विभिन्न क्लब और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस रैली के जरिए पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। विशेषकर बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाने की अपील की गयी। इसके अलावा कार चालकों को भी सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य ही करने की अपील पुलिस ने की। वहीं ओवरस्पीड और नशे की अवस्था में गाड़ी नहीं चलाने के लिए लोगों को सचेत किया गया। पूर्व मिदनापुर जिला पुलिस के अधीक्षक आयुष्मान साहा ने कहा कि यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्व मिदनापुर जिले के सभी थाना क्षेत्र में जुलूस आदि अभियान के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस जुलूस में पुलिस के अलावा विद्यार्थी और काफी नागरिक भी शामिंल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन खुद की सुरक्षा के लिए पहले हैं। ट्रैफिक नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in