खड़दह में हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on: 

खड़दह : खड़दह में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान विष्णु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किये गये हैं। सूचना मिलने के बाद खड़दह थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर फकी घाट के कच्चा लाइन इलाके से विष्णु सिंह को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था और उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in