खड़गपुर में खुशगवार मौसम ने दशहरा उत्सव में बढ़ाई भीड़

हर्षोल्लास से किया गया रावण के पुतले का दहन
खड़गपुर में जलाया जा रहा रावण का पुतला
खड़गपुर में जलाया जा रहा रावण का पुतला
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : खड़गपुर में इस साल खुशगवार मौसम ने दशहरा उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। सुहानी हवाओं और अनुकूल मौसम के कारण लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ घरों से निकलकर दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव का आनंद लिया। मौसम ठीक होने से देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।

दुर्गा पूजा के दौरान खड़गपुर में हर साल उत्सव की विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस बार भी अनुकूल मौसम ने दशहरा उत्सव को सफल बनाने में खास भूमिका निभाई। युवाओं में तस्वीरें लेने और दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद उठाने का खास उत्साह रहा। वहीं, परिवारों ने बच्चों के साथ घूमकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दिन काफी लोग सुबह के समय ही रावण का पुतला देखने गए। हालांकि, भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर ध्यान देना भी जरूरी रहा। प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने, पैदल चलने वालों के लिए जगह बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था सराहनीय रही। कुल मिलाकर, खड़गपुर में खुशगवार मौसम ने दशहरा उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़, बाजारों की चहल-पहल और लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी ने त्योहार के उल्लासपूर्ण माहौल को जीवंत बना दिया। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर खड़गपुर के रावण मैदान में दशहरे के दिन बुधवार की शाम को हर्षोल्लास के साथ दशानन के पुतले का दहन किया गया। राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर मिदनापुर की सांसद जून मालिया भी मौजूद रही। पुतला दहन के पहले रावण मैदान में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हजारों लोगों ने इस पाठ में हिस्सा लिया। मालूम हो कि राज्य के मंत्री दिलीप घोष पहली बार रावण दहन में उत्सव में शामिल हुए हैं। दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। कुल मिलाकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मौसम की मेहरबानी ने लोगों को दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अवसर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in