

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
झारग्राम : झारग्राम जिला पुलिस ने पुलिस ने एक कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गा पूजा गाइड मैप जारी किया और अलग-अलग पूजा कमेटियों को चेक बांटे। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री अमिया किस्कू, झारग्राम की जिला शासक डॉ. आकांक्षा भास्कर, झारग्राम के एसपी मानव सिंगला, बिनपुर के विधायक प्रणथ टुडू और झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साव, एएसपी (ऑपरेशंस) फैजल राजा, एएसपी (हेडक्वार्टर) संदीप सेन और जिले के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। जिला शासक डॉ. आकांक्षा भास्कर ने कहा, "पुलिस और प्रशासन पूजा के दिनों में सतर्क रहेंगे। झारग्राम जिला पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने कहा, "शहर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक गाइड मैप जारी किया गया है।" पूजा के लिए गाइड मैप जारी करने के साथ ही, पुलिस ने जिले की पूजा कमेटियों को राज्य सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद के चेक भी दिए। पता चला है कि जिले भर में करीब 280 सार्वजनिक दुर्गा पूजा होती हैं। विधायक लक्ष्मीकांत साव ने कहा, "जिन सभी पूजा कमेटियों को अलग-अलग वजहों से सरकारी मदद नहीं मिली थी। उन्हें इस बार सरकारी मदद के दायरे में लाया गया है।"