Education News : कल से शुरू हो रही है माध्यमिक परीक्षा की ऑनलाइन प्रक्रिया

Education News : कल से शुरू हो रही है माध्यमिक परीक्षा की ऑनलाइन प्रक्रिया
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र उम्मीदवारों (नियमित, सतत और कंपार्टमेंटल) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 दिसंबर सुबह 11 बजे से पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जो 18 दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्कूलों को वेबसाइट के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए विस्तृत निर्देश और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इसे लेकर स्कूलों के प्रमुखों को उम्मीदवारों का सटीक और समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए इन निर्देशों का बहुत सावधानी से पालन करने को कहा गया है। बोर्ड उपरोक्त वेबसाइट पर सीडब्ल्यू उम्मीदवारों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र प्रक्रिया भी शुरू करेगा ताकि इन उम्मीदवार को बिना किसी परेशानी के उक्त ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठाने की सुविधा मिले सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News