बेलघरिया ब्रिज पर ट्रायल रन शुरू, 10 दिन तक होगा परीक्षण

फिलहाल बाइक, निजी कार और बसों को मिली अनुमति
बेलघरिया ब्रिज पर ट्रायल रन शुरू, 10 दिन तक होगा परीक्षण
Published on

भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

सफल लोड टेस्ट के बाद पूरी तरह खुलेगा पुल

बैरकपुर : कई महीनों से बंद पड़े बेलघरिया ब्रिज पर शनिवार से वाहनों का परीक्षणात्मक संचालन (ट्रायल रन) शुरू हो गया। इससे लंबे समय से पुल खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अनुसार, पहले चरण में अगले 10 दिनों तक ट्रायल रन किया जाएगा। इस दौरान पुल की भार वहन क्षमता, यातायात के दबाव और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल पुल पर मोटरसाइकिल, निजी कार और बसों के परिचालन की अनुमति दी गई है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर मालवाहक ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर फिलहाल रोक रहेगी। यदि ट्रायल रन और लोड टेस्ट सफल रहते हैं, तो पुल को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि पुल बंद रहने से कार्यालय जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ जाम और ईंधन की अतिरिक्त खपत जैसी समस्याएं भी सामने आ रही थीं। खासकर बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र और कोलकाता के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रायल रन शुरू होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। यदि अगले 10 दिनों का परीक्षण सफल रहता है, तो बेलघरिया ब्रिज जल्द ही पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in