घर से लाखों की चोरी, 6.15 लाख बरामद

घर से लाखों की चोरी, 6.15 लाख बरामद
Published on

सिलीगुड़ी : खालपाड़ा पुलिस फांड़ी इलाके में एक घर से भारी मात्रा में नकदी चोरी होने के मामले में सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राज चौधरी उर्फ बाण्टा (26) के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित हेमंत बसु कॉलोनी का निवासी बताया गया है।पुलिस के पास चोरी की शिकायत पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ और जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपित के घर पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उसके घर से चोरी की गई नकदी में से 6 लाख 15 हजार रुपये बरामद किए गए। बड़ी रकम की बरामदगी के बाद पुलिस अब चोरी की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।जांच अधिकारियों को आशंका है कि वारदात में आरोपित के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की घटना में और कौन-कौन शामिल था तथा बाकी रकम कहां गई।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और चोरी की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in