बैरकपुर में करंट लगने से युवक की मौत

जलजमाव के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय हुआ हादसा
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बैरकपुर : बैरकपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रीतम दास के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को हुई बारिश के बाद बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 स्थित रवींद्र पल्ली सिक्स लेन क्षेत्र में जलजमाव हो गया था। इसी दौरान स्थानीय निवासी गौतम दास अपने घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज कर रहे थे। आशंका है कि पानी जमा होने के कारण बिजली का करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि अपने पिता को बचाने के प्रयास में प्रीतम दास करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बैरकपुर के डॉ. बी.एन. बोस महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in