नैहाटी जूट मिल इलाके में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा घायल युवक
Shantipur Violence: Two Youths Attacked with Sharp Weapons in Nadia Post-Polls
सांकेतिक फोटो User
Published on

पिता और मां से भी मारपीट का आरोप

उत्तर 24 परगना : हालीशहर नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 स्थित नैहाटी जूट मिल के पाका लाइन इलाके में मंगलवार की रात एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मुन्ना पासी उर्फ मनु के रूप में हुई है। फिलहाल वह कल्याणी के जेएनएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घायल के पिता रामकुमार पासी के अनुसार, मंगलवार की रात मनु घर पर खाना खाने बैठा था। इसी दौरान उकिल राजभर, सुजीत राजभर, भरत दास समेत सात-आठ लोग उसे जबरन घर से बाहर ले गए। आरोप है कि सभी के हाथों में धारदार हथियार थे। बेटे को बचाने पहुंचे रामकुमार पासी पर भी हमला किए जाने का आरोप है। उनकी पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया। वहीं, उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने और गले पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद अभियुक्तों ने मनु पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से खून से लथपथ मनु को नैहाटी राज्य सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जेएनएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले की वजह तथा आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in