हथियार लेकर भाजपा नेता के घर की रेकी का आरोप, युवक गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

नोआपाड़ा : नोआपाड़ा थाना पुलिस ने भाजपा के बैरकपुर संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह के गारुलिया स्थित घर के सामने हथियार लेकर कथित रूप से रेकी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान आकाश चौधरी उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच के दौरान सामने आये सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आकाश और उसके दो अन्य साथियों की पहचान हुई। आरोप है कि तीनों कुंदन सिंह के घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और हथियार के साथ निगरानी कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। फिलहाल आकाश से पूछताछ की जा रही है और उसके दोनों कथित साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in