नौकरी के लिए निकली युवती लापता

पिता ने जताई अपहरण की आशंका
नौकरी के लिए निकली युवती लापता
Published on

कमरहट्टी : कमरहट्टी के चिंगी तालाब इलाके से नौकरी पर जाने के लिए घर से निकली 25 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। 16 अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद वह नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को अगवा किए जाने की आशंका जताई। शिकायतकर्ता मोहम्मद आलमगीर के अनुसार उनकी बेटी नाज फिरदौस 16 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का पता नहीं चला। दो दिन तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद मंगलवार को आलमगीर कमरहट्टी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in