मध्यमग्राम के होटल में महिला का फंदे से लटका मिला शव

प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Ashoknagar Murder Mystery Solved: Woman Strangled by Lover Over Affair, Body Found in Pond
सांकेतिक फोटो
Published on

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम स्थित एक होटल के कमरे से मंगलवार को 38 वर्षीय विवाहित महिला का फंदे से लटका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मृतका की पहचान रीना राम के रूप में हुई है। वह उत्तर 24 परगना के पाटुली शिवतला इलाके की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, रीना तीन दिन पहले मध्यमग्राम के एक होटल के कमरा में ठहरी थी। जांच में पता चला है कि वह पहले भी कई बार इसी होटल में आ चुकी थी और उसके साथ एक युवक भी आता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रीना विवाहित थी, लेकिन लंबे समय से पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी अपने से करीब दस वर्ष छोटे एक स्थानीय युवक से नजदीकियां बढ़ी थीं। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को दोनों होटल में साथ आए थे। उसी दिन युवक होटल से चला गया, जबकि रीना पिछले दो दिनों से कमरे में अकेली रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संबंधों में तनाव चल रहा था और हाल ही में उनके बीच कई बार विवाद भी हुआ था। परिवार ने महिला की मौत के लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और कमरे के भीतर से महिला का शव बरामद किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in