पर्यटक बस की टक्कर से महिला की मौत

पति और 11 वर्षीय बेटा गंभीर
पर्यटक बस की टक्कर से महिला की मौत
Published on

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 11 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा साकचुड़ा–मध्यमपुर टाकी रोड पर उस समय हुआ, जब परिवार एक समारोह से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, साकचुड़ा बागुंडी कटाकाटी इलाके की रहने वाली 38 वर्षीय तासमिना बीबी अपने पति 48 वर्षीय आलमगीर मिस्त्री और बेटे के साथ लौट रही थीं। इसी दौरान कोलकाता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पर्यटक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को बशीरहाट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तासमिना बीबी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आलमगीर मिस्त्री और उनके बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही बशीरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in