चोरी के सोने के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार

चोरी के सोने के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार
Published on

बैरकपुर : निमता थाना पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी बरामद होने का दावा किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपा घोष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को निमता की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर में कोई नहीं होने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने अलमारी तोड़कर सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निमता इलाके से रूपा घोष को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके पास से कथित तौर पर चोरी के सोने के आभूषण और नकदी बरामद की गई। रविवार को आरोपी को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in