बंगाल में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ मॉडल लागू करेंगे : नितिन नवीन

नवीन ने हालिया SIR का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने बंगाल में 50 लाख से अधिक कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के मताधिकार पहले ही समाप्त कर दिए हैं।
 नितिन नवीन
नितिन नवीन नितिन नवीन
Published on

कोलकाता : इस्लामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर असम के तर्ज पर ‘पहचानो (डिटेक्ट), नाम हटाओ (डिलीट) और वापस भेजो (डिपोर्ट)’ मॉडल लागू किया जाएगा। उनका दावा था कि जहां भी विदेशी नागरिक भारतीयों के अधिकारों पर असर डाल रहे हैं, वहां इस मॉडल को अपनाया जाएगा। नवीन ने हालिया SIR का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने बंगाल में 50 लाख से अधिक कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के मताधिकार पहले ही समाप्त कर दिए हैं। उनके मुताबिक, अगर ऐसे नाम मतदाता सूची में बने रहते हैं तो केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक नागरिकों के बजाय घुसपैठियों को मिल सकता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in