

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
खड़गपुर : विधानसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस ने जिले में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम में पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। चिरंजीव भौमिक को पश्चिम मिदनापुर पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं झारग्राम में कांग्रेस नेता प्रसन्नजीत डे को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नए सभापतियों से क्या कांग्रेस जिले में मजबूत होगी। यह तो समय ही बताएगा।
दलीय सूत्रों के अनुसार चिरंजीव भौमिक को पश्चिम मिदनापुर पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने कि के बाद, जिले में संगठन की ताकत बढ़ने की उम्मीद जागी है। हालांकि दलीय सूत्रों की मानें तो पार्टी में इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि लंबे समय से सांगठनिक रूप से कमजोर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चिरंजीव कौन सा मंत्र इस्तेमाल करेंगे। चिरंजीव भी मानते हैं कि जब से कांग्रेस अलग हुई और तृणमूल का जन्म हुआ, तब से कांग्रेस कमजोर हो गया था। हालांकि, मौजूदा हालात में उम्मीद है कि कांग्रेस से तृणमूल में गए कार्यकर्ता घर लौटेंगे। चिरंजीव भौमिक का कहना है कि राहुल गांधी की लीडरशिप में एंटी-बीजेपी मूवमेंट मज़बूत होगा। पेशे से वकील चिरंजीव 2003 में सबांग ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 2006 में वे जिला यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और 2011 में जिला कांग्रेस के सेक्रेटरी बने। बाद में वे जिला कांग्रेस के को-वर्किंग प्रेसिडेंट भी रहे। इस वजह से उन्हें राजनीति मैदान में लड़ने का अनुभव है। इस बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को चुनने का तरीका भी बिल्कुल अलग था। अध्यक्ष बनने के लिए एआईसीसी के ज़िम्मेदार सदस्यों को आवेदन करना था, सभी पहलुओं की जांच के बाद नामों का ऐलान किया गया। इस वजह से कोई भी भेदभाव का आरोप नहीं लगा सका। चिरंजीव ने कहा, ‘इस बार पार्टी के निर्देशानुसार जिला कमेटी से ब्लॉक कमेटी बनाई जाएगी।’ उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर पालिका चुनाव और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें जरूर मिलेंगी। दूसरी ओर prsannjit डे झारग्राम जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने हैं। वह 2020 से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी के एक निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोलापी सोरेन को हटाकर प्रसन्नजीत को अध्यक्ष बनाया गया। वह इस बार झारग्राम विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। प्रसन्नजीत ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, हम सब मिलकर उस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। संगठन को बूथ लेवल तक इस तरह मजबूत किया जाएगा कि हम एक पार्टी के तौर पर कोई भी चुनाव लड़ सकें और जीत सकें। उनका कहना है कि कांग्रेस के अलावा कोई भी उस तरह की पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकता जैसी लोग चाहते हैं।”