दक्षिणेश्वर में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट

सास-ससुर पर भी साथ देने का आरोप
दक्षिणेश्वर में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट
Published on

दक्षिणेश्वर : पति पर शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके सास-ससुर ने भी पति का पक्ष लेते हुए उसका साथ दिया। घटना के बाद महिला इलाज के लिए सागर दत्ता अस्पताल पहुंची। शिकायत के आधार पर दक्षिणेश्वर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता स्वप्ना मल्लिक (24) की शादी वर्ष 2016 में कार्तिक मल्लिक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। दंपति के दो बेटे भी हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति कार्तिक कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर कार्तिक ने उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि इस दौरान उसके सास-ससुर ने भी पति को रोकने के बजाय उसका समर्थन किया। घटना के बाद महिला इलाज कराने सागर दत्ता अस्पताल पहुंची। इसके बाद 19 अगस्त को वह दक्षिणेश्वर थाने पहुंची और पति समेत ससुराल के तीन सदस्यों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in