...जब पीएम मोदी बोले—‘बंगाल की रैलियां और रोड शो तीर्थयात्रा जैसे लगे

जनसभा के दौरान लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी
जनसभा के दौरान लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदीजनसभा के दौरान लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी
Published on

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रैलियों को संबोधित करने और रोड शो में भाग लेने के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे तीर्थयात्रा पर हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि मां काली के भक्तों से प्राप्त दिव्य ऊर्जा और जनता के आशीर्वाद ने उन्हें धुआंधार प्रचार के दौरान शक्ति प्रदान की। विधानसभा चुनावों के दूसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल की जनता को एक ऑडियो संदेश और खुले पत्र में मोदी ने निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अगली सरकार बनाएगी और कहा कि वह “जनता के साथ मिलकर शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाएंगे”। उन्होंने कहा, “तेज गर्मी के बीच इतनी सारी रैलियों को संबोधित करने के बावजूद, पश्चिम बंगाल में इस चुनाव प्रचार के दौरान मुझे जरा भी थकान महसूस नहीं हुई। ये रैलियां, ये रोड शो... मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी तीर्थयात्रा पर हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब भी मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था...शायद मां काली स्वयं ही मुझे निरंतर ऊर्जा से भर देती थीं।” जनवरी 2024 में अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुए अपने आध्यात्मिक अनुभव से तुलना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान भी उसी दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले, मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान पूरी श्रद्धा से किया था और उपवास रखा था। मुझे लगता है कि उस दौरान भगवान श्री राम ने मुझे असीम ऊर्जा से भर दिया था।” उन्होंने आगे कहा, “इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई - जैसे मंदिर में दर्शन करते समय होती है। लोगों को देखकर, जो मानो ईश्वर का अवतार हैं, मुझमें नई ऊर्जा का संचार हुआ।”

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in