मौसम का मिजाज बदलने को तैयार, पारा गिरने और कोहरा छाने की संभावना

तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरवट की जा सकती है दर्ज
kolkata, fog, weather, foggy, westbengal
कोहरे की चादर से लिप्टा महानगर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी हवा की वजह से सर्दी वापस आ सकती​ है। बीच में कुछ दिन बढ़े तापमान के बाद एक बार फिर शनिवार सुबह से मौसम में काफी बदलाव देखने काे मिला। इस दिन सुबह पूरा महानगर कोहरे की चादर से ढका हुआ नजर आया। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 26 जनवरी यानी रविवार को पारा एक बार फिर गिरने की संभावना है। मंगलवार तक तापमान में गिरावट आ सकती है, संभवतः तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरवट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छाया रहेगा कोहरा

जैसे-जैसे सर्दी समाप्त हो रही है, कोहरा गहराता जा रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि फिलहाल कोहरा कम होने की कोई संभावना नहीं है। साथ ही मौसम ​विभाग की ओर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार सुबह से ही नौ जिलों में कोहरा छाया हुआ रहा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में दृश्यता 200 मीटर से नीचे जा सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान थोड़ा साफ हो सकता है। घने कोहरे के कारण दृश्यता न्यूनतम स्तर पर पहुंच सकती है। परिणामस्वरूप राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात की रफ्तार थम गयी है। कोहरे की वजह से रेल यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। दक्षिण बंगाल के 24 परगना, मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान जिलों में कोहरे का असर सबसे अधिक रहेगा।

कैसा रहेगा उत्तर बंगाल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के चार जिलों में कोहरा छाया रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in