संदेशखाली में तृणमूल नेता के तालाब से हथियार बरामद, गिरफ्तार

तीन आग्नेयास्त्र और करीब 40 राउंड गोलियां मिलीं
 सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

शेख शाहजहां के करीबी होने का दावा

उत्तर 24 परगना : संदेशखाली के कोराकाटी इलाके में बुधवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर तृणमूल कांग्रेस नेता समीर सरदार के तालाब से तीन आग्नेयास्त्र और करीब 40 राउंड गोलियां बरामद कीं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने समीर सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि इन्हें तालाब में किसने छिपाया था और क्या इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया जाना था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, समीर सरदार को संदेशखाली के तत्कालीन प्रभावशाली नेता शेख शाहजहां का करीबी बताया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in