रुझान के आते ही बनारस के घाट पर झालमुड़ी पार्टी

varanasi
रुझान के आते ही बनारस के घाट पर झालमुड़ी पार्टी चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में आज वोटों की गिनती जारी है। ऐसे में सबकी नजरें बंगाल के चुनाव नतीजे पर लगी हुई हैं।

रुझान के आते ही बनारस के भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने बनारस की घाट पहुंचकर झालमुड़ी पार्टी शुरू कर दी है। हाल ही में बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा झालमुड़ी खाए जाने के बाद झालमुड़ी की जबरदस्त चर्चा हुई थी।

झारग्राम के इलाके में मोदी ने खाई थी झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच जबरदस्त ज़ुबानी बयानबाजी हुई थी। इसी चुनावी रैलियां के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम के इलाके में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। जिसका वीडियो बेहद वायरल हुआ था और खासा चर्चा में था।

दो चरणों में चुनाव होने के बाद आज बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में जबरदस्त उत्साह में है।

बनारस में भी भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का झालमुड़ी की पार्टी सांकेतिक रूप से शुरू कर दी। चुनाव नतीजे के पूरी तरह से साफ होने से पहले ही झालमुड़ी की पार्टी सांकेतिक रूप से शुरू हो गई है।

बंगाली परिधानों में सुसज्जित महिलाएं बड़ी संख्या में बनारस के घाट किनारे पहुंची और वहां पर उन्होंने बाकायदा भगोने में झालमुड़ी बनाकर एक दूसरे को खिलाई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in