उत्तरपाड़ा : किशोरी की हत्या के आरोप में पड़ाेसी युवक गिरफ्तार

लोगों ने अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने की मांग की
पुलिस किशोरी की हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत ले जाती हुईं
पुलिस किशोरी की हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत ले जाती हुईं
Published on

हुगली : चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने उत्तरपाड़ा थानांतर्गत कन्हाईपुर की 13 वर्षीय किशाेरी की हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम असीम मजुमदार है। पुलिस ने अभियुक्त को डानकुनी इलाके से पकड़ा है। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। किशोरी दो दिन से लापता थी। उसका शव गुरुवार की शाम को नोआपाड़ा इलाके से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक असीम बच्ची को मंगलवार की शाम अपने साथ ले गया। वह उसके पिता का पुराना दोस्त है। एक समय दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। पिता की बीमारी के कारण अब वह काम नहीं करते हैं। अभियुक्त ने मिट्टी काटने के काम का बहाना बनाकर बच्ची को साथ ले गया। अस्वस्थ होने के कारण पिता ने बेटी को साथ में भेज दिया। बच्ची की मां ने उसे ढूंढते हुए थाना पहुंची थी। चंदननगर पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान लेते हुए बच्ची और अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को शव मिलने के बाद पूरे कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अभियुक्त के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक उच्च अधिकारी ने कहा

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारी ने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को अभियुक्त को श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया गया। अभियुक्त के परिजनों को सुरक्षा कारणों से अन्यत्र भेज दिया गया है।

परिवहन मंत्री ने कन्हाईपुर की घटना को लेकर यह कहा

उत्तरपाड़ा के कन्हाईपुर में किशोरी के साथ हुई घटना पर राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि यह एक अत्यंत जघन्य अपराध है। हम अभियुक्त के लिए कठोरतम सजा की मांग करते हैं। आगे मंत्री ने कहा कि हमने राज्य की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर विधानसभा तक यह मुद्दा उठाया है। हमने एक बिल पेश किया है जिसमें बलात्कार के बाद हत्या के लिए अधिकतम सजा मृत्युदंड का प्रावधान है। वह बिल अब केवल राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। ऐसी विशेष रूप से सक्षम किशाेरी के साथ इस तरह की बर्बरता किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in