बारासात मेडिकल कॉलेज में रास्ता बंद करने पर बवाल, विरोध में उतरे स्थानीय निवासी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
Uproar at Barasat Medical College over road closure; local residents stage protest.
Uproar at Barasat Medical College over road closure; local residents stage protest.
Published on

बारासात : उत्तर 24 परगना के बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्षों से इस्तेमाल किए जा रहे एक रास्ते को दीवार बनाकर बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भारी हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के परिजनों ने फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर बारासात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर हालात पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरने वाला यह रास्ता लंबे समय से आसपास के निवासियों, मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग था। शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने इस मार्ग को दीवार बनाकर बंद करने का काम शुरू किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रास्ता बंद होने से रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसी मांग को लेकर लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बारासात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस हो गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in