कलिम्पोंग में खाई में गिरी कार 2 की मौत

पश्चिम बंगाल में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, आठ अन्य घायल
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र
Published on

कलिम्पोंग: पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर एक कार के लगभग 500 फुट गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिरिक दारा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई, जब सिलीगुड़ी जा रही कार के चालक ने बिरिक दारा के पास भूस्खलन संभावित क्षेत्र में वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि हादस उस वक्त हुआ जब कार सवार लोग सिक्किम के गंगटोक से आ रहे थे।

प्रतीकात्मक चित्र
बैरकपुर पुलिस की 'रफ्तार' पर सख्ती: नवंबर में 17,388 वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई

गंभीर हालत में पीड़ितों को राम्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अधिकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के कर्मचारी और पुलिस दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए आठ लोगों को राम्बी अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को सिलीगुड़ी के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।” अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in