बारासात और आमडांगा में दुष्कर्म के दो मामले, दो आरोपी गिरफ्तार

arrested 1
arrested 1
Published on

बारासात/आमडांगा : उत्तर 24 परगना के बारासात और आमडांगा में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बारासात में चार साल सात माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी समीर सरदार (40) को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मंगलवार की शाम बच्ची को रास्ते से अपने घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया गया है। वहीं, आमडांगा में घर में काम करने वाले राजमिस्त्री मफिजुल हक पर एक गृहिणी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि गुरुवार को महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in