ट्यूशन पढ़ाने गयी शिक्षिका से अश्लील हरकत का आरोप, वकील गिरफ्तार

ट्यूशन पढ़ाने गयी शिक्षिका से अश्लील हरकत का आरोप, वकील गिरफ्तार

Published on

बनगांव में गिरफ्तारी में देरी से नाराज लोगों का प्रदर्शन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव :

उत्तर 24 परगना के बनगांव के विभूतिपल्ली इलाके में ट्यूशन पढ़ाने गयी एक युवती शिक्षिका से छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार का आरोप एक वकील पर लगा है। शिकायत के बाद कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को शिक्षिका के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी के घर के सामने जुट गये। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पिछले करीब पांच महीने से आरोपी की बेटी को पढ़ाने जाती थीं। घटना वाले दिन छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने छात्रा की मां को फोन किया। मां ने कुछ देर रुकने को कहा और बताया कि वह जल्द लौटेंगी। इसी दौरान छात्रा के पिता घर पहुंचे। शिक्षिका के जाने की तैयारी करने पर उन्होंने उनसे बातचीत करने को कहा। आरोप है कि छात्रा के कमरे से बाहर निकलकर पड़ोसी के घर जाने के बाद आरोपी ने शिक्षिका के कपड़ों के अंदर हाथ डालकर अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसी रात बनगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी के विरोध में गुरुवार को लोग उसके आवास के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in