सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

टोटो चोरी की कोशिश में युवक धराया, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा

Published on

बैग से कटर, नशीला पदार्थ और जाली नोट बरामद होने का दावा

पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा :

भाटपाड़ा थाना के सुंदिया स्कूल मोड़ इलाके में शुक्रवार को टोटो चुराने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान मुख्तार अली अंसारी के रूप में हुई है। उसके पास से मिले आईडी कार्ड से पता चला है कि वह एक्साइड बैटरी कंपनी का कर्मचारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वार्ड संख्या-10 स्थित सुंदिया स्कूल मोड़ के पास आरोपी एक टोटो लेकर भागने की फिराक में था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत उसका पीछा किया और दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो बैग बरामद किए गए, जिनमें एक कटर, नशीला पदार्थ और कुछ जाली नोट होने का दावा किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाटपाड़ा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था को संभालते हुए आरोपी को भीड़ से मुक्त कराया। पुलिस अब बरामद किए गए जाली नोटों और अन्य सामग्रियों की फोरेंसिक जांच करा रही है। साथ ही, यह भी खंगाला जा रहा है कि आरोपी की संलिप्तता केवल टोटो चोरी तक सीमित थी या इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ है। पुलिस फिलहाल उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in