प्राथमिक शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

रुपये वापस मांगने पर शिकायतकर्ता के परिवार से दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बैरकपुर : प्राथमिक शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये लेने के आरोप में नोआपाड़ा थाना पुलिस ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 के इंद्रपुरी निवासी विश्वनाथ बनिक राय के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता पयब्रत विश्वास का आरोप है कि वर्ष 2017 में आरोपी ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे उक्त रकम ली थी। नौकरी नहीं मिलने पर जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार, तत्कालीन पार्षद सबिता विश्वास की मध्यस्थता के बाद आरोपी ने किस्तों में रकम लौटाने की बात स्वीकार की थी। शुरुआत में कुछ पैसे देने के बाद उसने भुगतान बंद कर दिया। पयब्रत का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उनके साथ विवाद किया और उनके पिता के साथ सड़क पर मारपीट भी की। इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की गयी थी, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि हाल ही में दोबारा रुपये मांगने पर 4 सितंबर को शिकायतकर्ता की मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद पयब्रत विश्वास ने नोआपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in