चुनाव बाद हिंसा का आरोपी तृणमूल नेता माइकल गिरफ्तार

कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय फेंके गये सड़े अंडे और टमाटर
arrested 1
arrested 1
Published on

खड़दह : चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों में आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता गौतम सांतरा उर्फ माइकल को रहड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बैरकपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान रहड़ा थाने के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका जोरदार विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतम सांतरा पर अंडे और सड़े हुए टमाटर फेंके तथा उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर आरोपी को सुरक्षित बैरकपुर कोर्ट पहुंचाया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गौतम सांतरा चुनाव के बाद हुई हिंसा की कई घटनाओं में शामिल रहा है और लंबे समय से इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था। उनका कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से पीड़ित लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि गौतम सांतरा को खड़दह नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सायन मजुमदार का करीबी माना जाता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in