घुसपैठियों को शरण दे रही तृणमूल सरकार : शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही, जिससे अवैध प्रवेश रोकने में बाधा आ रही है।
शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Published on

कोलकाता : संदेशखाली में आयोजित रैली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घुसपैठियों को शरण दे रही है और उनके लिए फर्जी आधार व मतदाता कार्ड तैयार कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश हो रही है। चौहान ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही, जिससे अवैध प्रवेश रोकने में बाधा आ रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in