इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही तृणमूल पार्षद गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

टीटागढ़ : टीटागढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 के पार्षद इनाम खान को इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात खड़दह थाने की पुलिस ने उन्हें टीटागढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इनाम खान पर लंबे समय से धमकी देने, जबरन वसूली करने और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि पार्षद पद और राजनीतिक प्रभाव के कारण स्थानीय लोग उसके खिलाफ खुलकर शिकायत करने से डरते थे। राज्य में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कई इलाकों में लोग भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच इनाम खान की गिरफ्तारी को प्रशासन की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in