पानीहाटी में तृणमूल पार्षद के बेटे और रिश्तेदार गिरफ्तार

अदालत ले जाते समय लोगों ने फेंके अंडे
arrested 1
arrested 1
Published on

खड़दह : उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना पुलिस ने पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वप्न दास के बेटे बाप्पा दास और उनके साले कुट्टी मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर वसूली, धमकी देने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान बमबाजी कर लोगों में दहशत फैलाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात सुखचर इलाके में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। स्थानीय स्तर पर दोनों को पानीहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष का करीबी माना जाता है। रविवार को बैरकपुर अदालत ले जाते समय खड़दह थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर अंडे फेंके और "चोर-चोर" के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को प्रिजन वैन में बैठाकर अदालत रवाना किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in